केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड का वार्षिक समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न

केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड का वार्षिक समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न
Spread the love

लंबगांव।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड का वार्षिक समारोह शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के साथ संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व चार्टेड अकाउंटेंट राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की स्थापना से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए भूमि दान करने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीए पैन्यूली ने कुड़ी के प्रधान सुरेश रावत और सौड़ के प्रधान नीलकंठ व्यास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिनेश व्यास, राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, प्रधानाचार्य दिवाकर प्रसाद पैन्यूली सहित अन्य वक्ताओं ने विद्यालय हित में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, हिंदी एवं भोजपुरी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुति देने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य वेदप्रकाश शर्मा, शिक्षक संजय पंत, राघवेंद्र दीक्षित, सीनियर छात्र-छात्राएं, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, मतैत प्रसाद भट्ट, त्रिलोक रावत, गणेश प्रसाद रतूड़ी, महेश व्यास, उमाशंकर व्यास, गुलाब सिंह रावत, जगत प्रसाद व्यास, सुधीर व्यास, हुक्कम सिंह रावत, बिहारी लाल व्यास, अमित व्यास, महेश पैन्यूली, बलवीर सिंह, आनंद सिंह, दौलतराम, शूरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles