HTML tutorial
HTML tutorial

हल्द्वानी दशहरा 2025: शहर में यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी जारी

Spread the love

हल्द्वानी। दशहरा पर्व के अवसर पर 02 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हल्द्वानी शहर में यातायात डायवर्जन योजना और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से सहयोग करने का अनुरोध किया है।

रोडवेज और सिटी/सिडकुल बसों का डायवर्जन:

  • रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वाली बसें टीपी नगर/तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम, गोला बाईपास, नारीमन तिराहा, काठगोदाम और तिकोनिया होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज स्टेशन पहुँचेंगी।
  • कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें लामाचौड़, ऊंचापुल/लालढांठ, पनचक्की, हाईडिल तिराहा और तिकोनिया होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज स्टेशन जाएंगी।
  • रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली बसें निर्धारित डायवर्जन मार्गों से अपने गंतव्य तक जाएंगी।

छोटे वाहनों का डायवर्जन:

  • बरेली, रामपुर और कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों जाने वाले वाहन तय मार्गों से डायवर्ट किए जाएंगे।
  • नैनीताल रोड काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन महारानी होटल तिराहा, कुल्यालपुरा तिराहा और अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  • शहर में छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन दशहरा कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवा वाहनों पर भी यह डायवर्जन लागू रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था:

  • दुपहिया वाहन: ओके होटल सामने स्टेडियम गली, सिन्धी स्वीट्स बगल मैजिक स्टैंड, तहसील परिसर।
  • निजी कार पार्किंग:
  • कालाढूंगी रोड वाहन → पर्वतीय उत्थान मंच
  • रामपुर रोड वाहन → एचएन इंटर कॉलेज
  • नैनीताल रोड वाहन → ठंडी सड़क/वर्कशॉप लाइन
  • बरेली रोड वाहन → लक्ष्मी शिशु मंदिर/गांधी इंटर कॉलेज पास
  • ऑटो/मैजिक स्टैंड:
  • भोलानाथ ऑटो → जेल रोड तिराहा
  • ओके होटल ऑटो → बर्फ वाली गली
  • सिन्धी स्वीट्स/सरगम ऑटो → एचएन इंटर कॉलेज, रामपुर रोड

नोट:

  • रोडवेज स्टेशन तिराहा, कालाढूंगी तिराहा, ओके होटल तिराहा और सिटी चौक के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • रामलीला मैदान में दशहरा दर्शनार्थियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक पैदल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

देवभूमि खबर

Related articles