HTML tutorial
HTML tutorial

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 49.5 लाख रुपये कीमत की हेरोइन और स्मैक के साथ 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 49.5 लाख रुपये कीमत की हेरोइन और स्मैक के साथ 3 नशा तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन के अनुरूप  दून पुलिस और STF उत्तराखंड ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

30 सितंबर 2025 को STF एवं दून पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतीत नगर क्षेत्र, रायवाला में वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर (संख्या UK07TD9828) को रोका। वाहन में सवार दो अभियुक्तों की तलाशी लेने पर 151 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। दोनों अभियुक्त ऐजाद खान, पुत्र नवाब खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा बनविनपुर, सहसवान, थाना मुजरिया, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश (हाल पता: आज़ाद कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून) और नूरआलम, पुत्र तमन्ना अली, उम्र 32 वर्ष, निवासी आर्यनगर, लेन नं. 04, थाना डालनवाला, देहरादून हैं। उनके खिलाफ कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मोहम्मद अली, पुत्र आबिद हुसैन, उम्र 29 वर्ष, निवासी कुटला नवादा, देहरादून को 14.83 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशा तस्करी की किसी भी जानकारी के लिए सतर्क रहें और स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दें।

देवभूमि खबर

Related articles