श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में सहायक अभियंता सहित तीन कार्मिक सेवानिवृत्त
रुद्रप्रयाग।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कार्यरत सहायक अभियंता गिरीश देवली, दफेदार कुलानंद पंत तथा सहायक लक्ष्मण नेगी 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए।
श्री केदारनाथ धाम में आयोजित समारोह में मुख्य कार्याधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल की उपस्थिति में सहायक अभियंता गिरीश देवली को फूल-मालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर धाम के अधिकारी, पुजारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्री बदरीनाथ धाम अतिथि सभागार में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल एवं मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान की उपस्थिति में आयोजित समारोह में दफेदार कुलानंद पंत को विदाई दी गई। उन्हें भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और परिजनों सहित सम्मानित किया गया।
वहीं, श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की उपस्थिति में सहायक लक्ष्मण सिंह नेगी को विदाई दी गई। उन्हें शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना की।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि तीनों सेवानिवृत्त कार्मिकों ने समिति के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

