पहले जीएसटी के नाम पर लूटा, अब डाक रजिस्ट्री के नाम पर जनता से हो रही लूट : रघुनाथ सिंह नेगी

Spread the love

पहले लगते थे 22 रुपये, अब वसूले जा रहे 47 रुपये । 1 अक्टूबर 2025 से केंद्र सरकार ने लागू किए नए रेट । जनता बोली – डाक मूल्य बढ़ाना सरेआम लूट के बराबर

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर डाक सेवाओं के शुल्क में अप्रत्याशित बढ़ोतरी को लेकर कड़ा प्रहार किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पोस्ट एवं टेलीग्राफ विभाग ने रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट की दरों में भारी बढ़ोतरी कर आम जनता पर बोझ डालने का काम किया है।

नेगी ने बताया कि पहले जिन डाक पत्रों की रजिस्ट्री मात्र 22 रुपये में होती थी, अब उसी पर 47 रुपये वसूले जा रहे हैं। इसी प्रकार, 27 रुपये लगने वाले पत्रों पर अब 74 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुई इस नई व्यवस्था में निश्चित दूरी से अधिक व अधिक वजन वाले पत्रों पर भी भारी-भरकम शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार 2–3 रुपये बढ़ाती तो आपत्ति नहीं होती, लेकिन दामों को ढाई गुना बढ़ाना जनता के साथ सरासर अन्याय और लूट है।

मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने कहा कि इससे पहले केंद्र सरकार ने जीएसटी के नाम पर देश की जनता और व्यापारियों को लूटा था और अब डाक सेवाओं के नाम पर लूट का नया अध्याय शुरू कर दिया गया है। यह वही जीएसटी है, जिसने लाखों व्यापारियों को बर्बाद किया और अब आम जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म और मजहब के नाम पर दिए गए वोटों की कीमत आज आम जनता को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट पर लगाए गए बढ़े हुए शुल्क को तत्काल वापस लिया जाए और जनता को राहत दी जाए।

Next Post

भीमताल पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, 31.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love नैनीताल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु प्रभावी चेकिंग और सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। आदेशों के अनुपालन में एसपी क्राइम/ट्रैफिक श्री जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा […]