भीमताल पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, 31.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

नैनीताल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु प्रभावी चेकिंग और सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

आदेशों के अनुपालन में एसपी क्राइम/ट्रैफिक श्री जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भीमताल श्री संजीत राठौड़ के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को अमृतपुर गेट के पास भीमताल रोड पर चेकिंग की गई, जिसमें नीरज मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा निवासी वैलजली लॉज वार्ड नंबर 03 थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष को 31.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना भीमताल पर मु0अ0सं0-60/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में नीरज मेहरा व सुरेश नामक अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि नीरज उपरोक्त स्मैक सुरेश निवासी बहेड़ी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी वैलजली लॉज हल्द्वानी से खरीदकर लाया था, जिसके विरुद्ध भी अभियोग दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष भीमताल श्री संजीत राठौड़, उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह, कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कानि0 संतोष बिष्ट, कानि0 मनोज पंत तथा कानि0 रविशंकर पाठक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में "भूतिया गांवों" का उभरता संकट

Spread the love — देवेंद्र कुमार बुडाकोटी उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में “भूतिया गांवों” की समस्या कई वर्षों से चर्चा में है। लेकिन इस पर जो विश्लेषण हो रहे हैं, वे न तो ज़मीनी सच्चाई को समझते हैं और न ही विकास समाजशास्त्र की मूलभूत समझ रखते हैं। इस संकट […]