हरिद्वार पुलिस ने नाबालिक बालिका की सकुशल बरामद , आरोपी नारसन गुरुकुल से गिरफ्तार
हरिद्वार।हरिद्वार पुलिस ने त्वरित और कुशल कार्रवाई के दम पर नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया। अपहरणकर्ता को नारसन गुरुकुल के पास से गिरफ्तार किया गया। लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने बालिका तक पहुंच बनाई, जिससे परिजन और शहर में राहत की लहर दौड़ गई।
दिनांक 29 सितंबर 2025 को कोतवाली नगर, हरिद्वार में वादिया निवासी परिवार ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी नाबालिक पुत्री, जो रोज की तरह शुलभ शौचालय, ऋषिकुल गई थी, वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 652/2025 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल और आसपास के संभावित स्थानों पर लगे लगभग 350-400 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बालिका उसी रात रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने संबंधित जीआरपी और आरपीएफ से संपर्क कर बालिका के फोटो प्रसारित किए और उसकी तलाश की।
4 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने नारसन गुरुकुल से बालिका को सकुशल बरामद किया और अपहरणकर्ता सहमत उर्फ अंकित पुत्र महबूब निवासी छोटी नारसन गुरुकुल, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार को मौके से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने बालिका के सकुशल मिलने पर पुलिस की त्वरित और कुशल कार्रवाई की सराहना की।
आरोपी का विवरण: सहमत उर्फ अंकित, पुत्र महबूब, निवासी छोटी नारसन गुरुकुल, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्री रितेश शाह, उ.नि. सुनील पंत, का. आनन्द तोमर, म.का. शोभा, का. अनिल सिंह शामिल रहे।
