एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ बृहद अभियान जारी

नैनीताल।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ बृहद अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से वाहनों की जांच कर रहे हैं। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और शराब के नशे में वाहन न चलाएं। पुलिस ने कहा है कि यह अभियान जनता की सुरक्षा और सड़क पर शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

