रेखा नेगी को सैनेटरी नैपकिन विवाद में विभागीय नोटिस पर आंगनवाड़ी संगठन ने जताया विरोध

रेखा नेगी को सैनेटरी नैपकिन विवाद में विभागीय नोटिस पर आंगनवाड़ी संगठन ने जताया विरोध
Spread the love

देहरादून। आंगनवाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड ने प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी को सैनेटरी नैपकिन से जुड़ी गतिविधियों के कारण जारी “कारण बताओ नोटिस” के खिलाफ तीव्र विरोध जताया है। संगठन ने कूल विकास परियोजना अधिकारी को पत्र भेजकर नोटिस को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

संगठन ने पत्र में बताया कि रेखा नेगी विभागीय कार्य करने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों में भी सक्रिय हैं। सैनेटरी नैपकिन से संबंधित कई वीडियो और खबरें रेखा नेगी तक पहुंची, जिन्हें महिलाओं की समस्याओं और संगठन की पहल को उजागर करने के लिए साझा किया गया। संगठन का कहना है कि इस विषय पर कई बार विचार किया गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

आंगनवाड़ी संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि रेखा नेगी को जारी नोटिस वापस नहीं लिया गया, तो संगठन की सभी सदस्य सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगी। संगठन ने इसे विभाग और शासन प्रशासन की जिम्मेदारी बताया है।

प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने भी रेखा नेगी के समर्थन में ज्ञापन प्रेषित किया है। इसमें शामिल जिले हैं: पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत। साथ ही ब्लॉकों में खिरसू, पौड़ी, थैलीसैण, रायपुर और अगस्तमुनी ने भी पत्र दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष ममता चौहान ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई संगठन और महिला कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles