वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद का गठन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद का गठन
Spread the love

देहरादून। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर, विकासनगर के रसायन विज्ञान विभाग में आज विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद के गठन के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर मोहम्मद दानिश (एम.एस-सी, तृतीय सेमेस्टर), उपाध्यक्ष पद पर शैली सिंह (एम.एस-सी, तृतीय सेमेस्टर), सचिव पद पर मनीष कुमार (बी.एस-सी, पंचम सेमेस्टर), सहसचिव पद पर रिंकी राणा (बी.एस-सी, तृतीय सेमेस्टर) तथा कोषाध्यक्ष पद पर भूमिका वर्मा (बी.एस-सी, प्रथम सेमेस्टर) का चयन किया गया।

कक्षा प्रतिनिधि के रूप में शैली राठौर (एम.एस-सी, तृतीय सेमेस्टर), तानिया शर्मा (एम.एस-सी, प्रथम सेमेस्टर), पलक सिंह (बी.एस-सी, पंचम सेमेस्टर), आयुष कुमार (बी.एस-सी, तृतीय सेमेस्टर) एवं आर्यन राठौर (बी.एस-सी, प्रथम सेमेस्टर) को चुना गया।

इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. सुशील चंद्र सती सहित डॉ. पी.एस. चौहान, डॉ. आराधना भंडारी, डॉ. अनिल शाह एवं डॉ. विजय बहुगुणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभाग के छात्र-छात्राओं — उदय प्रताप, त्रिवली शर्मा, आयशा बानो, सौरभ कश्यप, दीपक तथा सीमा आदि ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोहित वर्मा द्वारा किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles