डीएसबी कॉलेज के 20 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के 20वें दीक्षांत समारोह में चार नवम्बर को इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होगी मुख्य अतिथि।
जिसके लिए यहाँ कुमाऊँ विश्व विद्यालय व डीएसबी परिसर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर प्रकार की तैयारियां करनी शुरू कर दी है।
उक्त जानकारी कुमाऊँ विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डी एस रावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए दी।
उन्होंने कहा कुमाऊं यूनिवर्सिटी के इतिहास मैं देश के प्रथम महिला राष्ट्रपति शिरकत करेंगे। जो पूरे प्रदेश के गौरव का विषय है उन्होंने बताया दीक्षांत समारोह कार्यक्रम तीन बजे से चार बजे तक होगा।
उन्होंने बताया, 16183 स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने कहा कोई भी डिग्री धारक छात्र छात्राएं परेशान न हो इसके लिए घर घर में छात्र, छात्राओं को डिग्री भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा 90 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किया जाएगा। जिसमें गोल्ड मेडल , सिल्वर मेडल और ब्रोंज मेडल शामिल हैं।इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों नगद पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जायेगा।
