राष्ट्रीय एकता दिवस पर ट्रैफिक पुलिस ने ब्रुकलिन स्कूल में छात्रों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
देहरादून।सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज ब्रुकलिन स्कूल, कर्जन रोड, देहरादून में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं *पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सीपीयू निरीक्षक नरेश कुमार एवं अ0उ0नि0 यातायात आस मोहम्मद द्वारा विद्यालय के छात्रों और छात्राओं को यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटना के दौरान नागरिकों के कर्तव्य, गोल्डन आवर, गुड समैरिटन स्कीम, सड़क संकेत चिन्हों और ट्रैफिक लाइट्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
साथ ही, राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। स्कूली छात्रों को यातायात के प्रति जागरूक करने के इस प्रयास के लिए विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
