डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को राहत, डीडीआरसी बना सहारा

डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को राहत, डीडीआरसी बना सहारा
Spread the love

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे प्रयास प्रभावी साबित हो रहे हैं। कर्जन रोड स्थित गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरा है।

केंद्र में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं, जिससे लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी हो रही है। साथ ही डीडीआरसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 8791009301 के माध्यम से दिव्यांगजन घर बैठे आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सितंबर 2025 से शुरू हुए डीडीआरसी में अब तक 600 से अधिक यूडीआईडी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा 600 नए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए हैं तथा 250 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2009 से अब तक जनपद में 30,739 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिलाधिकारी की पहल पर पहली बार गांधी शताब्दी अस्पताल में डीडीआरसी संचालन के लिए अलग कमरे उपलब्ध कराए गए हैं, जहां केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि गांधी शताब्दी अस्पताल में प्रत्येक बुधवार तथा एसडीएच विकासनगर में प्रत्येक मंगलवार को दिव्यांग बोर्ड के माध्यम से प्रमाण पत्र और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
डीडीआरसी में दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क स्पीच थेरेपी, फिजियोथैरेपी और लर्निंग थेरेपी जैसी विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास में सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles