उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की 17वीं आमसभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, महासचिव बनी आशारानी

उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की 17वीं आमसभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, महासचिव बनी आशारानी
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादून की 17वीं आमसभा की बैठक माननीय राज्यपाल उत्तराखंड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में लोकभवन प्रेक्षागृह में आयोजित हुई। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जगदीश बाबला एवं महासचिव श्रीमती पुष्पा मानस ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक में कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा श्रीवास्तव द्वारा वर्ष 2025-26 के आय-व्यय तथा वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट एवं प्रस्तावित कार्यों का विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

राज्यपाल द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. एस० फारुख को नामित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती पुष्पा मानस एवं श्री मोहन सिंह खत्री, महासचिव पद पर श्रीमती आशारानी पैन्यूली, कोषाध्यक्ष पद पर श्री रोहित कोचगवे तथा संयुक्त सचिव पद पर श्रीमती ज्योत्सना खत्री का चयन किया गया।

बैठक में सचिव राज्यपाल श्री रवि रमन सहित परिषद से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाल कल्याण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

देवभूमि खबर

Related articles