700 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए एक शातिर अभियुक्त को चंबा पुलिस ने किया गिरफ्तार

700 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए एक शातिर अभियुक्त को चंबा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

टिहरी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्री आयुष अग्रवाल के दिशा-निर्देश में “नशा मुक्त टिहरी” अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सेवन पर सख्ती से रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में थाना चंबा पुलिस व कुमाल्डा चौकी पुलिस की टीम द्वारा 03 नवम्बर 2025 को नियमित चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से कुल 700 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,00,000/- आंकी गई है।

अभियुक्त की पहचान पीयूष रावत पुत्र सुधीर रावत, निवासी ग्राम पुरोला, जिला उत्तरकाशी, आयु 23 वर्ष के रूप में हुई, जो अवैध रूप से चरस का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज ममगांई, का0 अंकुर और का0 भूपेन्द्र शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल ने सराहनीय कार्य के लिए चंबा पुलिस टीम की प्रशंसा की और कहा कि नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री व सेवन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

देवभूमि खबर

Related articles