कांग्रेस का अहंकार है कि 84 के दंगो की माफ़ी भी नहीं मांगी :भसीन 

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। बोफोर्स घोटाले व सिख दंगों पर कांग्रेस व गांधी परिवार की भूमिका पर भाजपा द्वारा उठाए गए सवालों पर कांग्रेस के आंदोलन को भाजपा ने कांग्रेस की खिसियाहट बताया और कहा कि इससे कांग्रेस के काले कारनामों पर पर्दा पड़ने वाला नहीं है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस व गांधी परिवार का अहंकार इतना बड़ा है कि उन्होंने सिख विरोधी दंगे होने के 35 वर्ष बाद आज तक दंगों के लिए सिख समाज व देश से माफी नहीं माँगी। सैम पित्रोदा का माफी माँगना भी मात्र दिखावा है क्योंकि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाला मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा सही कहा। यह घोटाला, जगजाहिर है। इस घोटाले में राजीव गांधी की संलिप्तता, घोटाले के दलाल क्वात्रोवची को भारत से भगाने, भोपाल गैस कांड व उसके दोषी एंडरसन को भारत से भगाने में राजीव गांधी की भूमिका को भी सब जानते हैं। अब जब कांग्रेस प्रदर्शन की बात करती है तो यह देश की जनता के साथ क्रूर मजाक ही है। डॉ भसीन ने कांग्रेस नेताओं द्वारा अब हत्या के शिकार दलित जितेंद्र दास के घर जाने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को बड़ी देर से हत्या व पीड़ित परिवार की याद आई। यह कांग्रेस के दलित प्रेम की असलियत खोलने के लिए काफी है। मामले में सरकार ने तुरंत कार्यवाही की गई, अधिकांश आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। भाजपा नेता पीड़ित परिवार के साथ पहले दिन से खड़े हैं और राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग दलित के परिवार से मिल चुका है व आगे कार्यवाही कर रहा है पर कांग्रेस की नींद अब खुली है। इस पर कांग्रेस का यह कहना कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है हास्यास्पद है। इसी मामले पर ही नहीं बल्कि हर अपराध पर प्रदेश में तुरंत कार्यवाही होने के साथ आरोपी पकड़े जा रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles