मानसून से पूर्व 25 मई तक सभी विभागअपनी कार्य योजना तैयार कर लें:मंगेश

Spread the love

रुदप्रयाग।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल ने जिला कार्यालय सभागार में मानसून से पूर्व विभिन्न विभागों की ओर से की जानी वाली तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मानसून से पूर्व जो तैयारियां की जानी है, वे संबंधित विभाग 25 मई तक अपनी कार्य योजना तैयार कर लें, ताकि मानसून प्रारम्भ होने के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सम्पत्तियों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल स्टीमेट तैयार करंे। इसके साथ ही सभी उप जिलाधिकारी को नदी के समीप बने मकानों का चिन्ह्किरण कर उन भवन स्वामियों के नाम एवं मोबाइल नम्बर व संख्या को 25 मई तक उपलब्ध कराने को कहा। ताकि नदी के जल स्तर बढने पर भवन स्वामियों को सूचित कर सुरक्षित स्थान पर ठहराया जा सके। इसके अलावा आपदा के दौरान भवन क्षतिग्रस्त, फसल सहित अन्य मुआवजे का वितरण मौके पर ही करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग सहित पीएमजीएसवाई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान बंद सड़कों को समय पर खोल दिया जाय और कहा कि यदि सड़क खुलने में समय लगता है तो यात्रियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था की जाय। मानसून सत्र के दौरान सभी अधिकारी अपने मोबाइल फोन आॅन रखे और संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी तैनात रखने, जेसीबी आॅपरेटर के फोन नम्बर अपडेट करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके पास जो उपलब्ध खोज बचाव के संसाधन है, उन्हें चालू हालत में रखे और जिन उपकरणों की आवश्यकता हो उसका प्रस्ताव आपदा प्रबन्धन कार्यालय को प्रस्तुत कर दंे। जिला पूर्ति विभाग को खाद्यान्न एवं जनपद के पेट्रोल पम्पों मंे समुचित ईधन उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त उप जिलाधिकारियों को मानसून सत्र के दौरान जनपद के पेट्रोल पम्पों में ईधन की मात्रा का निरीक्षण करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील विद्यालयों का चिन्हिनकरण कर उनकी वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत, अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डे, उप वन संरक्षक मंयक शेखर झा, मुख्य चिकित्साधिरी डाॅ एसके झा, उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव, बृजेश तिवाड़ी, परमानन्द राम, सीओ गणेश लाल, मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती शशी सिंह, कोषाधिकारी गिरीश चन्द, मुख्य शिक्षाधिकारी सीएन काला, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एलएस दानू, जिला शिक्षाधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी हरीश चन्द्र शर्मा, परिवहन कर अधिकारी संगीता भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी एसके वर्मा, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग जितेन्द्र त्रिपाठी, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई विभाग के विभिन्न खण्डांे के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles