नंधौर नदी के पाँचों गेटों पर खनन निकासी व्यवस्था का निरीक्षण — एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर नंधौर नदी के पाँचों गेटों पर खनन निकासी व्यवस्था की समीक्षा हेतु अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। वर्तमान में पाँचों गेटों से खनन निकासी का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने गेटों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निकासी स्थल पर वन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खनन में लगे वाहन स्वामियों से अपील की कि नियमों के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में खनन कार्य किया जाए ताकि प्रक्रिया सुचारु व व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।
अपर जिलाधिकारी ने नंधौर नदी में सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल साह, जिला खान अधिकारी राजभर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश रावत, अनुभाग अधिकारी वन निगम मोहन सिंह महरा और उपखंड अधिकारी वन अमित जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

