HTML tutorial
HTML tutorial

UPSC में बंपर भर्ती — ट्रेडमार्क एवं जीआई परीक्षक के 100 पद, उप निदेशक (परीक्षा रिफॉर्म) के 2 पद; ऑनलाइन आवेदन 13 दिसंबर से शुरू

UPSC में बंपर भर्ती — ट्रेडमार्क एवं जीआई परीक्षक के 100 पद, उप निदेशक (परीक्षा रिफॉर्म) के 2 पद; ऑनलाइन आवेदन 13 दिसंबर से शुरू
Spread the love

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के अंतर्गत पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक (CGPDTM) के कार्यालय में ट्रेडमार्क एवं भौगोलिक संकेत (GI) परीक्षक के 100 रिक्त पदों और UPSC में उप निदेशक (परीक्षा रिफॉर्म) के 2 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार विस्तृत विज्ञापन संख्या 14/2025 तथा उम्मीदवारों के लिए निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

🔹 ऑनलाइन आवेदन की अवधि
          आरंभ — 13 दिसंबर 2025
 अंतिम तिथि — 01 जनवरी 2026

उम्मीदवार https://upsconline.nic.in पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

UPSC की इस भर्ती को प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles