चरस के साथ युवक को पुलिस ने धर दबोचा

चरस के साथ युवक को पुलिस ने धर दबोचा
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए कड़ी कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए हैं, जिसके तहत पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है।

इसी क्रम में नैनीताल पुलिस ने एक युवक मोहम्मद अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी जवाहर नगर बनभूलपुरा को 896 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के गौरव जोशी, संतोष बिष्ट और भूपेंद्र ज्येष्ठा शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles