मुख्य सचिव ने पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश
Spread the love

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न प्रमुख पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जागेश्वर धाम, महासू देवता, जादूंग, माणा और नीति–टिम्मरसैंण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का प्रस्तुतीकरण किया गया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों, इसके लिए सतत मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना के लिए कार्य प्रारंभ से लेकर हर चरण की समाप्ति तिथि स्पष्ट रूप से निर्धारित करते हुए PERT चार्ट तैयार किया जाए।

उन्होंने भूमि हस्तांतरण और अधिग्रहण की प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने विशेष रूप से कहा कि कैंचीधाम में नया पैदल पुल और जादूंग में फेस्टिव ग्राउंड का निर्माण समय पर पूर्ण कराया जाए। यदि आवश्यक हो तो इन कार्यों में श्रमिक संख्या बढ़ाई जाए, ताकि निर्माण समय से पूरा हो सके।

बैठक में सचिव श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, अपर सचिव श्री अभिषेक रुहेला समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles