HTML tutorial
HTML tutorial

134 लाभार्थियों ने विभिन्न विभागीय  स्टालों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का उठाया लाभ

Spread the love

विकासखंड गैरसैण की न्याय पंचायत मैहलचौरी स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन एसडीएम आरके पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनसे कुल 134 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। इस दौरान कुल 36 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है तथा ग्रामीणों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल पाता है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषिप्रसाद सती ने भी सरकार की इस पहल को जनहितकारी बताते हुए कहा कि इससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

विभागवार लाभार्थियों का विवरण इस प्रकार रहा,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से 19, पेयजल विभाग से 5, समाज कल्याण विभाग से 6, राजस्व विभाग से 5, लोक निर्माण विभाग से 5, पशुपालन विभाग से 15, महिला एवं बाल विकास एवं आयुष विभाग से 5 लाभार्थियों सहित अन्य विभागों से कुल 134 लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश बिष्ट, एसडीएम सोहन सिंह रांगण  खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

देवभूमि खबर

Related articles