काशीपुर किसान स्व. सुखवंत सिंह मृत्यु प्रकरण: मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों को न्याय का भरोसा, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

काशीपुर किसान स्व. सुखवंत सिंह मृत्यु प्रकरण: मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों को न्याय का भरोसा, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान स्व. सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस प्रकरण की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और इस दुःखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में हुई बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घटना की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा कुमाऊँ आयुक्त को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी घटना पर सरकार तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करती है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह शीघ्र ही पीड़ित परिवार से भेंट करेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles