काशीपुर किसान आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सहित 2 निरीक्षक निलंबित, चौकी पैगा के 10 पुलिसकर्मियों की लाइन हाजिरी
उधमसिंह नगर। काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंह नगर द्वारा प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही, उदासीनता एवं कर्तव्यहीनता पाए जाने पर थाना आईटीआई काशीपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक कुदन सिंह रौतेला एवं कोतवाली आईटीआई के निरीक्षक प्रकाश बिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई मृतक सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी पैगा, कोतवाली आईटीआई के प्रकरण में बरती गई गंभीर लापरवाही के संबंध में की गई है। निलंबन अवधि में दोनों अधिकारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन में संबद्ध किया गया है। मामले की गहन प्रारंभिक जांच एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक को सौंपते हुए निर्धारित समयावधि में तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त एक अन्य आदेश में चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई पर तैनात उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी सहित कुल 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन, रुद्रपुर से संबद्ध (लाइन हाजिर) कर दिया गया है। इनमें उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी स्तर के कर्मी शामिल हैं।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को किसान आत्महत्या मामले में बढ़ते जनदबाव और गंभीर आरोपों के बीच जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग अभी भी जारी

