कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल ने विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

कैबिनेट बैठक के दौरान इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वाले उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार एवं अन्य दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Next Post

मुख्यमंत्री  धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के भविष्य को मिले नए शिल्पकार

Spread the loveदेहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 1035 सहायक अध्यापकों (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये […]