नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 26 अगस्त 2026 को शक्तिनगर कॉलोनी, सुल्तानपुर मजरी, रानीपुर निवासी महिला ने कोतवाली रानीपुर में सूचना दी थी कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को उसका जीजा कलीम पुत्र इरशाद, निवासी रामपुर डांडी, रुड़की, हरिद्वार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 297/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर नाबालिग बालिका की तलाश और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, सर्विलांस की मदद ली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
लगातार प्रयासों के बाद 21 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी कलीम पुत्र इरशाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामपुर डांडी, रुड़की, हरिद्वार को नहर पटरी, ज्वालापुर से हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग बालिका को 25 अगस्त 2026 को अपने साथ शिमला ले गया था। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी मिलने के बाद वह बालिका को लेकर वापस लौट रहा था।
पुलिस द्वारा बालिका के बयान दर्ज कराने तथा नियमानुसार चिकित्सकीय परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलीम पुत्र इरशाद, निवासी रामपुर डांडी, रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक सन्दीपा भण्डारी, उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल विवेक गुसाईं और कांस्टेबल प्रेम सिंह शामिल रहे।


