शहीद स्मृति दिवस पर नैनीताल पुलिस ने शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

शहीद स्मृति दिवस पर नैनीताल पुलिस ने शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
Spread the love

रिपोर्ट : ललित जोशी

नैनीताल।शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर एसएसपी जनपद नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में सरोवर नगरी नैनीताल सहित पूरे जनपद में नैनीताल पुलिस द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस कार्यालय नैनीताल में आर.डी. मठपाल, एसपी संचार एवं अमित कुमार, सीओ हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी सहित विभिन्न पुलिस इकाइयों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वाधीनता के लिए पराक्रम और देशप्रेम की अलख जगाने वाले शहीदों के अमूल्य बलिदान का स्मरण करते हुए मौन रखा।

इस अवसर पर नैनीताल पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा समाज में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने हेतु अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

पुलिस कार्यालय नैनीताल में हेम चंद्र सती (प्रधान लिपिक), हिमांशु पंत (आंकिक), जितेंद्र बिष्ट (उपनिरीक्षक अभिसूचना) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में गणेश मनोला (प्रभारी साइबर सेल), निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह रावत (प्रभारी डीसीआरबी), श्रीमती सुनीता कुंवर (प्रभारी महिला हेल्पलाइन), राजेंद्र सिंह कथायत (उपनिरीक्षक स.पु.) सहित सभी शाखा प्रभारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थानों, पुलिस कार्यालयों एवं इकाइयों में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

देवभूमि खबर

Related articles