14 अप्रैल यानी आज से 20 अप्रैल तक मनाया जायेगा अग्निशमन सेवा सप्ताह

14 अप्रैल यानी आज से 20 अप्रैल तक मनाया जायेगा अग्निशमन सेवा सप्ताह
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास
उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा देहरादून के निर्देश के क्रम में 14 अप्रैल यानी आज से 20 अप्रैल 2026 तक जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाना है।


इस अवसर पर फायर स्टेशन हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित कर सर्वप्रथम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा पुष्प चक्र अर्पित किए गए।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया फायर वाहनों को रवाना किया गया।

इस दौरान गौरव किरात मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल , हरनाम सिंह राणा प्रभारी फायर स्टेशन हल्द्वानी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस पर फायर स्टेशन टीम द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बैनर एवं पंपलेट के माध्यम से आम जनमानस को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

अग्निशमन विभाग द्वारा सप्ताह भर जनपद के विभिन्न संस्थानों एवं इकाइयों में अग्नि सुरक्षा एवं अग्नि निवारण से संबंधित जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles