अंकिता भंडारी और दीपक को न्याय की आवाज उठाने पर राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने किया सम्मान
दिल्ली।दिल्ली में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों द्वारा राज्यसभा सांसद एवं मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह सम्मान राज्यसभा में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने पर किया गया।
टिहरी जनपद के उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ़ अली, राज्य आंदोलनकारी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा तथा सामाजिक कार्यकर्ता मिस बाबुल हसनबुलंद ने सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को शॉल ओढ़ाकर और पहाड़ की पारंपरिक मिठाइयाँ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा और पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ़ अली ने कहा कि उत्तराखंड से पांच लोकसभा सांसद और तीन राज्यसभा सांसद केंद्र की सत्तासीन सरकार में होने के बावजूद उन्होंने न तो अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई और न ही कोटद्वार के बेटे दीपक के साथ हुए अन्याय पर संसद में आवाज बुलंद की। उन्होंने यह भी कहा कि धराली से लेकर थराली तक आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और प्रभावितों की पीड़ा को भी कभी गंभीरता से नहीं उठाया गया।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जिस संवेदनशीलता और साहस के साथ राज्यसभा में अंकिता भंडारी प्रकरण, दीपक के साथ हुई कथित प्रताड़ना और देश के विभिन्न हिस्सों में बहन-बेटियों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई, वह निश्चित ही काबिले-तारीफ है।
राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि सत्ता के नशे में जाति, धर्म, मंदिर-मस्जिद के नाम पर समाज में नफरत फैलाने की कोशिशों के विरुद्ध इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा संसद में रखे गए विचार युवाओं और आम जनता के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यह आवाज देशभर में न्याय और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत

