ऋषिकेश हत्याकांड: एसपी विशाखा भदाणे ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दर्ज किए बयान

ऋषिकेश हत्याकांड: एसपी विशाखा भदाणे ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दर्ज किए बयान
Spread the love

ऋषिकेश। ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की अत्यंत दुःखद एवं संवेदनशील घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा नामित जांच अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे (IPS) आज ऋषिकेश पहुंचीं और प्रकरण की गहन समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में देहरादून जनपद में महिलाओं से संबंधित अपराधों तथा पुलिस रिस्पॉन्स को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा एक महिला आईपीएस अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में एसपी विशाखा भदाणे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जानकारी ली।
इसके उपरांत उन्होंने कोतवाली ऋषिकेश पहुंचकर प्रकरण से संबंधित सभी सूचनाओं एवं पुलिस रिस्पॉन्स से जुड़े अभिलेखों का विस्तार से अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से भेंट कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके विस्तृत बयान दर्ज किए और आश्वस्त किया कि अभियोग की विवेचना पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक तरीके से की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस प्रकरण में स्थानीय पुलिस की किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि घटना के संबंध में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर एम्स चौकी प्रभारी को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है। मामले की हर स्तर पर गहन जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles