हल्द्वानी पुलिस व ANTF की बड़ी कार्रवाई, 846 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के तहत नैनीताल पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस एवं एएनटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा दिनांक 08.02.2026 को चेकिंग के दौरान होंडा शोरूम की ओर मंडी बायपास रोड, हल्द्वानी से एक व्यक्ति को 846 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 48/2026 धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आयुर्वेदिक सामान बेचने के बहाने चरस की तस्करी करने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविन्द्र सिंह पुत्र शोबन सिंह निवासी बबियाड़ थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल, हाल निवासी दानीबंगर गौलापार थाना चोरगलिया जिला नैनीताल, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।
अभियुक्त के कब्जे से 846 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 48/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आयुर्वेदिक सामान बेचने के बहाने चरस की तस्करी करने की फिराक में था, किंतु पुलिस की सतर्कता के चलते उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज कुमार (चौकी प्रभारी टीपी नगर), कांस्टेबल अनिल टम्टा, कांस्टेबल बलंत सिंह (ANTF) तथा कांस्टेबल संजय नेगी (ANTF) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

