अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा निदेशक से की वार्ता, शिक्षकों-कर्मचारियों की लंबित मांगों पर बनी सहमति

Spread the love

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड का एक शिष्टमंडल आज प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवं प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय पहुंचा। शिष्टमंडल ने शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती से भेंट कर अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर विस्तारपूर्वक व बिंदुवार चर्चा की।

वार्ता के दौरान संघ द्वारा अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की यदर्थ सेवाओं को जोड़ते हुए चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिए जाने हेतु निदेशालय स्तर से आदेश जारी करने, वर्षों से प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत शिक्षकों को अर्हता तिथि एवं प्रबंधन समिति के प्रस्ताव के आधार पर डाउनग्रेड प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति देने, तथा अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में एलटी पदों पर समायोजित वरिष्ठ एवं अर्ह शिक्षकों की पूर्व सेवाओं को जोड़कर डाउनग्रेड प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति प्रदान करने की मांग उठाई गई।

इसके साथ ही जनपद अल्मोड़ा के अशासकीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन प्रकरणों के निस्तारण एवं उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन, जनपद देहरादून के अल्पसंख्यक विद्यालयों में 50 प्रतिशत पदोन्नति पदों पर पदोन्नति के उपरांत भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती शुरू करने, हाईस्कूल प्रधानाध्यापकों को छठे वेतनमान की भांति चयन वेतनमान का लाभ देने सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
संघ ने मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति देने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, गैर-मानदेय पीटीए शिक्षकों को मानदेय श्रेणी में सम्मिलित करने, 01 अक्टूबर 2005 से पूर्व की विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने तथा अशासकीय विद्यालयों में भर्ती पर लगी रोक हटाने की भी मांग रखी।
शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती ने शासन से संबंधित प्रकरणों पर प्रस्ताव शीघ्र शासन को प्रेषित करने तथा निदेशालय स्तर से जुड़े मामलों पर अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर शिक्षा निदेशालय के विधि अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, अशासकीय पटल प्रभारी अनिल बिष्ट, प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी, प्रांतीय मंत्री कपूर सिंह पंवार, सुनील पैन्यूली, गिरीश सेमवाल, दीपक फुलेरिया, केवल चन्द्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में “सेफर इंटरनेट डे” का आयोजन, 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

Spread the love देहरादून। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) उत्तराखण्ड द्वारा विद्यालयी शिक्षा निदेशालय के सहयोग से मंगलवार को देहरादून जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में “सेफर इंटरनेट डे” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के अधिकारियों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों को […]