गुफा में ध्यान करके पपीएम मोदी क्या सन्देश देना चाहते हैं:अशोक गहलोत

Spread the love

जयपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम की गुफा में ध्यान लगाने का राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मजाक उड़ाया है। उन्होंने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी अब क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि वह भगवा धारण करके एक गुफा के अंदर बैठे हुए हैं। भगवान ही जानें वह क्या संदेश देना चाहते हैं। हर कोई उन्हें देख रहा है।

पीएम मोदी और अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि आप इन दोनों लोगों का चेहरा और शरीर के हावभाव को देखिए। पीएम ने पांच साल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसमें जो संदेश दिया गया है वह लोग समझ गए हैं।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी है। आखिर ये लोग मुद्दों पर बात करने से क्यों कतरा रहे थे। पीएम मोदी और शाह हंसी के पात्र बन गए हैं, क्योंकि जो प्रेस कॉन्फ्रेंस इन लोगों ने की है, हर कोई उसकी वजह तलाशने की कोशिश कर रहा है। ये लोग सेना के थके हुए कमांडर की तरह सामने आए, यह बात निश्चित है कि पीएम मोदी चुनाव हार रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles