हरिद्वार में 13 मार्च को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 150 पदों पर होगा चयन

हरिद्वार में 13 मार्च को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 150 पदों पर होगा चयन
Spread the love

हरिद्वार। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा 13 मार्च 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में जनपद हरिद्वार की लगभग 4 से 5 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। हालांकि कंपनियों की संख्या में परिवर्तन भी संभव है। इस रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न कंपनियों द्वारा करीब 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन) तथा स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 13 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय दिवस में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles