जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं ने लिया भाग, 61 हुए शॉर्टलिस्ट

जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं ने लिया भाग, 61 हुए शॉर्टलिस्ट
Spread the love

हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कार्यालय परिसर जगजीतपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

रोजगार मेला पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारम्भ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में सिडकुल हरिद्वार में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान महिन्द्र एण्ड महिन्द्रा, किरबी, गिन्नी फिलामेन्ट्स तथा प्रिंस पाइप एंड फिटिंग लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं के साक्षात्कार लिए गए और उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया सम्पन्न की गई।

रोजगार मेले में लगभग 120 युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के उपरांत 61 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जिन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए संबंधित कंपनियों द्वारा आमंत्रित किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवाओं के लिए इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हो सके।

देवभूमि खबर

Related articles