शिक्षा के साथ खेलों में रूचि रखने से युवाओं को आगे बढने का अवसर मिलता है:चौधरी

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। जखोली विकासखंड के अन्तर्गत पौंठी ग्रांम पंचायत में नव युवक मंगल दल की ओर से आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया।

पहली बार जनपद में क्रिकेट टूनामेंट से इतर पौंठी के युवाओं की नई सोच नई पहल के तहत वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य जनपदों की टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर विधायक चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पौंठी के युवा क्रिकेट से इतर नई सोच के तहत अन्य खेलों को आगे बढा रहे हैं। यह एक अच्छी पहल है। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में रूचि रखने से युवाओं को आगे बढने का अवसर प्रदान होता है। इसके लिए जनपद के युवाओं को जो भी बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता होगी, उसको जुटाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत है। साथ ही विधायक श्री चैधरी ने युवाओं को कैरियर संबंधित जानकारी व स्वरोजगार संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारियों से अवगत कराया। इस मौके पर नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा, जन संपर्क अधिकारी भूपेन्द भंडारी, विष्णु प्रसाद थपलियाल, कपूर सिंह रावत, कृपाल सिंह रावत, चमन सिंह रावत, विजय राणा, विपिन सिंह, विजयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles