कैंट विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर कांग्रेस का आरोप, अभिनव थापर ने किया निरीक्षण

कैंट विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर कांग्रेस का आरोप, अभिनव थापर ने किया निरीक्षण
Spread the love

देहरादून।पटेल नगर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकरों की कमी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों से जल्द समाधान की मांग की।

निरीक्षण के दौरान विजय रतूड़ी मार्ग, गुरुराम राय स्कूल चौक, स्टेपिंग स्टोन चौक, गुरु रोड, आर्य समाज मंदिर चौक और प्रेम सुख धाम चौक सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि राज्य में तथाकथित ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद भी जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से एक ही दल का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद यदि ऐसी समस्याएं बनी हुई हैं तो यह विकास के दावों पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने संबंधित विभागों से मांग की कि चिन्हित स्थानों पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी नगर निगम व संबंधित विभागों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर सौरभ शर्मा, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, वार्ड अध्यक्ष हेमंत माटा, दिव्यांत जोशी, नेहा शर्मा, नीलम शर्मा, देवेंद्र कौर, विभा जैन, आरती अग्रवाल, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता, जसविंदर सिंह मोंटी, हरप्रीत सिंह, मदन मोहन, मेघराज राठौर, अमित राय, गुरदीप रावत, सुनील रतूड़ी, रमण सेठी, अनुज कुमार, विशाल बंसल, गौरव मेहंदीरत्ता, महेंद्र गुप्ता, हरिंदर सिंह बेदी, भारत शर्मा और प्रेम भारती सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles