रामनगर के रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार; 10 महिलाओं को मुक्त कराया, रिसॉर्ट सील

रामनगर के रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार; 10 महिलाओं को मुक्त कराया, रिसॉर्ट सील
Spread the love

नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में संचालित हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसओजी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रामनगर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने 10 महिलाओं (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को मुक्त कराकर सुरक्षित संरक्षण में भेजा तथा रिसॉर्ट को सील कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। मौके पर शराब और नशे की पार्टी आयोजित की गई थी, जहां महिलाओं से अश्लील नृत्य कराया जा रहा था तथा उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे।

पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी कीटनाशक निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए पार्टी आयोजित की थी। जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट को करीब 2.20 लाख रुपये में दो दिनों के लिए बुक किया गया था और महिलाओं की व्यवस्था प्रति महिला 10 हजार रुपये के हिसाब से कराई गई थी।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी ने होटल स्टाफ को निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं की कोई एंट्री आगंतुक रजिस्टर में न की जाए, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। मामले में मैनेजर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन पेटी शराब, एक पेटी बीयर, ₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां, नोटों का एक पुलिंदा, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त साउंड सिस्टम बरामद किया।

सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/5/6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के तहत कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस सफल कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संयुक्त पुलिस टीम को ₹2,500 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

देवभूमि खबर

Related articles