रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू, बिना लाइसेंस बार भी मिला संचालित
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की रणनीति के तहत एसओजी और पुलिस लाइन फोर्स ने रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में संयुक्त छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान बिना लाइसेंस संचालित बार का भी खुलासा हुआ। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
प्रारंभिक जांच में रिसॉर्ट के कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है। हालांकि, रिसॉर्ट का मैनेजर पुलिस कार्रवाई से पहले फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही रेस्क्यू की गई युवतियों की काउंसलिंग और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।

