शक्तिफार्म चौकी में पुलिस कर्मियों की तैनाती, एसएसपी ने किए नियुक्ति आदेश जारी

शक्तिफार्म चौकी में पुलिस कर्मियों की तैनाती, एसएसपी ने किए नियुक्ति आदेश जारी
Spread the love

रुद्रपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा कोतवाली सितारगंज अंतर्गत चौकी शक्तिफार्म में पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक (SI) ललित चौधरी को कोतवाली सितारगंज से चौकी प्रभारी शक्तिफार्म नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक उपनिरीक्षक (Adi. SI) हरीश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी शक्तिफार्म भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल पद पर हरीश राम, अनिल कुमार और कमल सिंह को पुलिस लाइन से चौकी शक्तिफार्म में तैनात किया गया है। साथ ही कांस्टेबल मदन सिंह, हरगोविंद और भूपाल सिंह बिष्ट को भी पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर चौकी शक्तिफार्म में नियुक्त किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles