HTML tutorial
HTML tutorial

23 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, राज्यपाल ने तैयारियों की समीक्षा की

23 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, राज्यपाल ने तैयारियों की समीक्षा की
Spread the love

देहरादून:राज्यपाल गुरमीत सिंह से मंगलवार को लोक भवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों एवं कपाट उद्घाटन तिथि की जानकारी साझा की गई।

ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। यात्रा का शुभारंभ 20 मई 2026 को ऋषिकेश से ‘पंज प्यारों’ की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी के साथ होगा।

राज्यपाल ने यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और यात्रा मार्गों पर किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समन्वित रूप से कार्य करते हुए यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाया जाए।
उन्होंने ट्रस्ट, शासन और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब यात्रा की सफलता की कामना करते हुए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभेच्छा व्यक्त की।

देवभूमि खबर

Related articles