HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड लेखपाल संघ देहरादून की नई कार्यकारिणी घोषित, जयपाल रावत बने जिलाध्यक्ष

उत्तराखंड लेखपाल संघ देहरादून की नई कार्यकारिणी घोषित, जयपाल रावत बने जिलाध्यक्ष
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड लेखपाल संघ जनपद देहरादून की जिला कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव का आयोजन मंगलवार को तहसील सदर सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में सुनील सिंह तोमर तथा मनीष गुसाईं की देखरेख में संपन्न कराई गई।

चुनाव के उपरांत नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें जयपाल रावत को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि दिनेश कुंवाला को जिलामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अन्य पदों पर रोहित शाह को उपाध्यक्ष (प्रथम), सीमा मेहता को उपाध्यक्ष (द्वितीय), पंकज सिंह रावत को संगठन मंत्री, आदित्य राणा को कोषाध्यक्ष तथा कुं. दिव्यानी को ऑडिटर निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के हितों की रक्षा, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles