HTML tutorial
HTML tutorial

हरिद्वार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को कोतवाली भगवानपुर में वादी द्वारा तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो एक निजी संस्थान में अध्ययनरत है, को आरोपियों द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 18 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), आजम निवासी मंगलौर तथा शोयब और उमर उर्फ अमन निवासी शाहपुर, भगवानपुर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles