एमडीडीए में ओटीएस स्कीम लागू कराने को मोर्चा ने दी मुख्यमंत्री दरबार में दस्तक

एमडीडीए में ओटीएस स्कीम लागू कराने को मोर्चा ने दी मुख्यमंत्री दरबार में दस्तक
Spread the love

देहरादून-।जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में एक-दो दिन पहले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में जनता को राहत पहुंचाने की दिशा में वन टाइम सेटलमेंट (ओटी एस) योजना लागू करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने वीसी,एमडीडीए को वार्ता के निर्देश दिए।

नेगी ने कहा कि एमडीडीए के अंतर्गत भवन स्वामियों, जिनके द्वारा पूर्व में नक्शा पास नहीं कराया गया व स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण कराया गया आदि तमाम मामलों में भवन स्वामी काफी परेशान हैं, किंतु ओटीएस स्कीम लागू न होने के चलते वो लोग अपना मामला निस्तारित/ सुलझा नहीं करवा पा रहे हैं। एमडीडीए का चाबुक हमेशा उन पर चलता रहता है, जिसकी वजह से भवन स्वामी बेबस हैं तथा डर के साये में जीने को मजबूर हैं।ओटीएस स्कीम लागू होने से एक और जहां सरकार को भारी मात्रा में राजस्व प्राप्ति होगी, वहीं दूसरी ओर भवन स्वामियों को भी काफी राहत मिलेगी। वैसे तो मामले कंपाउंड भी किये जा सकते हैं,लेकिन उसमें भवन स्वामियों को काफी कीमत चुकानी पड़ती है।भवन स्वामियों के लिए ओटीएस ही अच्छा विकल्प है।

प्रतिनिधि मंडल में -अध्यक्ष अमित जैन मौजूद थे |

देवभूमि खबर

Related articles