देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षक-उपनिरीक्षक स्थानांतरित

देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षक-उपनिरीक्षक स्थानांतरित
Spread the love

देहरादून। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत 13 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों और इकाइयों में स्थानांतरित एवं नियुक्त किया गया है।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक विनोद गुसाईं को विकासनगर से पटेलनगर, जबकि निरीक्षक राजीव रौशन को पुलिस लाइन से विकासनगर भेजा गया है। उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल को जौलीग्रांट चौकी से रानीपोखरी, तथा दुर्गेश कोठियाल को विकासनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक वसंत विहार नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक अजय भट्ट को वसंत विहार से विकासनगर, महिला उपनिरीक्षक शिल्पा सैनी को डालनवाला से साइबर क्राइम सेल, और उपनिरीक्षक जितेन्द्र राणा को ऋषिकेश से प्रेमनगर क्षेत्र में चौकी प्रभारी बिठोली बनाया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रवीन सैनी को प्रेमनगर से ऋषिकेश, चितामणि मैठाणी को ग्रामीण एसओजी से जौलीग्रांट चौकी, शिवदत्त जमलोकी को पटेलनगर से डोईवाला, मीनू यादव को ऋषिकेश से रायवाला तथा सूरज कण्डारी और बलवीर सिंह को पुलिस लाइन से चकराता थाना भेजा गया है।

देवभूमि खबर

Related articles