पीआरडी जवान की हिरासत में मौत पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
देहरादून।देहरादून में पीआरडी जवान सुनील खटूड़ी की पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। उत्तराखंड समानता पार्टी ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मियों को जांच पूरी होने तक निलंबित करने की मांग की है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव टीपीएस नेगी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रायपुर थाने की हवालात में बंद पीआरडी जवान सुनील खटूड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, जिसे लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पुलिस द्वारा इस घटना को आत्महत्या के रूप में प्रस्तुत किए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि पुलिस हिरासत में किसी भी व्यक्ति की मौत होना गंभीर और चिंताजनक मामला है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। साथ ही दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए मृतक के पास नकली पिस्टल मिलने की बात को भी संदिग्ध बताया गया है। पार्टी ने मांग की है कि मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक संबंधित थाना क्षेत्र के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पत्र की प्रतिलिपि विभिन्न अधिकारियों और मीडिया संस्थानों को भी भेजी गई है, जिससे मामले को व्यापक स्तर

