HTML tutorial
HTML tutorial

चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक से बद्रीनाथ विधायक को बाहर रखने पर कांग्रेस का विरोध

चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक से बद्रीनाथ विधायक को बाहर रखने पर कांग्रेस का विरोध
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़ी विधानसभाओं की समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है। बद्रीनाथ विधानसभा के निर्वाचित कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला को बैठक में आमंत्रित न किए जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उत्तराखंड कांग्रेस की नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि की अनदेखी करना उस क्षेत्र की जनता का अपमान है।

दसौनी ने आरोप लगाया कि यदि सरकार वास्तव में विकास कार्यों की जमीनी स्थिति जानना चाहती, तो सभी संबंधित विधायकों को समान रूप से शामिल किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार केवल उन जनप्रतिनिधियों से संवाद कर रही है जो उसके पक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं, जबकि वास्तविक स्थिति सामने रखने वाले प्रतिनिधियों को जानबूझकर दूर रखा जा रहा है।

उन्होंने इसे सरकार की संकीर्ण सोच बताते हुए कहा कि यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि संघीय ढांचे और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाता है। कांग्रेस ने राज्य सरकार से मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार की कार्यप्रणाली से बचा जाए और सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को समान अवसर दिया जाए, ताकि जनता के हितों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित हो सके।

देवभूमि खबर

Related articles