ऑपरेशन साइबर प्रहार’ तेज: ऊधमसिंहनगर पुलिस ने म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर कसा शिकंजा, 24 घंटे में 24 मुकदमे

ऑपरेशन साइबर प्रहार’ तेज: ऊधमसिंहनगर पुलिस ने म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर कसा शिकंजा, 24 घंटे में 24 मुकदमे
Spread the love

ऊधमसिंहनगर। जनपद पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन साइबर प्रहार” के तहत म्यूल अकाउंट्स और फर्जी सिम कार्ड नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अब तक सैकड़ों संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स चिन्हित किए जा चुके हैं, जिनमें से कई खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है। जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधी फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से बैंक खातों का संचालन कर ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर करते हैं, जिससे जांच प्रक्रिया जटिल हो जाती है।

अभियान के तहत एक ही दिन में 24 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जबकि 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अंतरराज्यीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। हेली बुकिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट, कॉल सेंटर फ्रॉड, पेंशन फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति लागू की गई है।
गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, नानकमत्ता, दिनेशपुर, रुद्रपुर, जसपुर और किच्छा थाना क्षेत्रों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में मुकदमे दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में साइबर अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों, फर्जी सिम कार्ड के जरिए नेटवर्क संचालित करने वालों और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि हेली बुकिंग या अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए केवल अधिकृत पोर्टल का ही उपयोग करें, किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में

देवभूमि खबर

Related articles