देहरादून में उत्तराखण्ड लोकपाल संघ की तहसील सदर कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
देहरादून।उत्तराखण्ड लोकपाल संघ की तहसील सदर देहरादून इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित बैठक में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। यह बैठक जिला कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद आहूत की गई थी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रदीप सिंह को अध्यक्ष चुना। इसके अलावा प्रियंका पडियार को उपाध्यक्ष, अंकित रावत को तहसील मंत्री, वासिफ हुसैन को संगठन मंत्री तथा मोहन चंद को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
कार्यकारिणी का यह गठन चुनाव अधिकारी राजेश उनियाल तथा चुनाव पर्यवेक्षक रोहित शाह की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

