हरिवंश के राज्यसभा मनोनयन पर राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं
देहरादून। बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं प्रवक्ता राजेश्वर पैन्यूली ने हरिवंश को राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई और आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि हरिवंश के सार्वजनिक जीवन और पत्रकारिता के अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें राज्यसभा सदस्य नामित किया जाना हर्ष का विषय है। यह निर्णय उनके योगदान और दक्षता का सम्मान है।
राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सोच और दृष्टिकोण ने सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में हरिवंश के गहन विचारों और अंतर्दृष्टि ने राज्यसभा की बहस को सार्थक दिशा प्रदान की है, जिससे संसदीय कार्यवाही और अधिक प्रभावी बनी है।

